Best story about life

एक बार एक 26 साल का लड़का और उसका पिता रेलगाड़ी(train) में सफ़र कर रहे थे । वह लड़का बार-बार train की खिड़की से झाँक रहा था और बहार दीखते हुए पेड़ पौधों को देखकर जोर-जोर से चिल्ला रहा था और हंस रहा था ।
Follow us on youtube channel It's possible and Subscribe the channel.

पास ही में एक शादी-शुदा जोड़ा बैठे थे वह यह सब देखकर हंस रहे थे ।
तभी उस 26 साल के लड़के के पिता ने अपने बेटे से कहा ! देखो बेटा…. बाहर असमान में बादलों को देखो वह भी हमारे साथ दौड़ लगा रहे हैं । यह पागलपना देखकर उस शादी-शुदा जोड़े को सहन नहीं हुआ और वह उस लड़के के पिता से बोल बैठे ! आप अपने बेटे को किसी डॉक्टर को क्यों नहीं दिखाते ?
यह सुनकर उस लड़के के पिता ने उत्तर दिया ! हाँ , हम डॉक्टर के पास से ही आ रहे हैं । दरसल मेरा बेटा जन्म के समय से ही देख नहीं सकता था पर आज उसके आँखों के सफल ऑपरेशन के कारण वह देख पा रहा है और आज वह बहुत खुश है । 
इस पुरे पृथ्वी में हर किसी व्यक्ति के जीवन में एक कहानी है । हमें इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि किसी भी व्यक्ति के विषय में पूरी जानकारी न होने पर उसके विषय में टिपण्णी करना गलत बात है |
Follow us on youtube channel It's possible and Subscribe the channel

Comments